Search

गिरिडीह : तीन दिनों से पेयजलापूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

नगवां, माल्डा व पटना पंचायत के हजारों लोग प्रभावित

Ganwa (Giridih). : गावां प्रखंड के तीन पंचायत नगवां, माल्डा व पटना में पिछले तीन दिनों से पेयजलापूर्ति ठप्प रहने से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीण नदी व कुंआ का पानी पीने को विवश हो गए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है. हमलोगों को पिछले छह माह से पांच से दस मिनट ही पानी मिलता था. लेकिन पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह बन्द है. इससे पहले कम पानी मिलने की कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ था. इधर पीएचईडी कार्यालय में उपस्थित मुंशी ने बताया कि मोटर का पंखा खराब हो गया है। इसकी शिकायत ठेकेदार को कर दी गई है. एक-दो दिनों में नया पंखा आ जायेगा, इसके बाद पेयजलापूर्ति बहाल हो जाएगी.

जेई से कई बार की शिकायत, नहीं हुआ समाधान

इस समस्या से त्रस्त वहाब खान ने बताया कि अभी हमलोगों का त्यौहार है और ऐसे समय मे जलापूर्ति बन्द हो जाने से काफी परेशानी हो रही है. नसीम खान ने कहा कि पेयजलापूर्ति ठप हो जाने से महिलाओं को नदी व कुंआ से पानी लाना पड़ रहा है. जिससे महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है. जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि पेयजलापूर्ति बन्द होने की शिकायत ग्रामीण से लगातार मिलते रहती है. जेई से शिकायत करने पर सुधार करने की बात करते हैं लेकिन कोई सुधार नहीं होता है. पिछले छह माह से 5 से 10 मिनट भी पानी मिल रहा है, जिसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. बहुत जल्द चारों पंचायतों के ग्रामीणों के साथ पीएचईडी कार्यालय के समक्ष घेराव किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-marathon-race-competition-held-under-ayushman-bhava-seva-pakhwada/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा के तहत हुई मैराथन दौड़ प्रतियोगिता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp