Search

गिरिडीह : किसानों को दी गई ड्रिप सिंचाई की सीख

पिहरा पश्चिमी पंचायत में कार्यशाला आयोजित

Ganwa (Giridih). : जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर 20 सितंबर को पिहरा पश्चिमी पंचायत में कार्यशाला आयोजित कर किसानों को ड्रिप सिंचाई की तकनीक बताई गई. इस दौरान किसानों को कम पानी में अधिक उपज प्राप्त करने के गुर बताए गए. कैम्प के लिए प्रतिनियुक्ति जनसेवक सामुएल मुर्मू ने बताया कि तकनीक व उपकरणों के माध्यम से किसानों को सिंचाई में आसानी होगी. इससे अधिक फसल उपजाने में सहयोग मिलेगा. इसके लिए सरकार की ओर से किसानों को  सब्सिडी पर सिंचाई उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं. मौके पर सब्सिडी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज के बारे में भी विस्तार से बताया गया. इस क्रम में एटीएम मो इरफान अंसारी ने किसानों को कृषि उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मुखिया अमित कुमार ने बताया कि सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए ड्रिप सिंचाई की तकनीक उपयुक्त है. कैम्प में जनसेवक सामुएल मुर्मू, मो इरफान अंसारी, संदीप गुप्ता, दीपक कुमार, शिवनंदन प्रसाद यादव, रविन्द्र प्रसाद यादव, सुखदेव प्रसाद यादव, सरयू प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद साव, चितरंजन प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-many-trains-including-jan-shatabdi-stopped-due-to-kudmi-movement/">यह

भी पढ़ें:  बोकारो : कुड़मी आंदोलन से जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रुकीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp