Search

 
 
 

गिरिडीहः ड्रोन कैमरे में दिखा अवैध शराब कारोबार, 1100 किलो जावा महुआ व 570 लीटर शराब नष्ट

त्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से प्राप्त लोकेशन के आधार पर शुक्रवार की देर रात गावां थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त कर दी. भट्ठी से करीब 1100 किलो जावा महुआ, 570 लीटर चुलाई शराब व शराब बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद कर नष्ट कर दी गई.
 

Giridih : गिरिडीह जिले में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग व पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से प्राप्त लोकेशन के आधार पर शुक्रवार की देर रात गावां थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त कर दी. भट्ठी से करीब 1100 किलो जावा महुआ, 570 लीटर चुलाई शराब व शराब बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद कर नष्ट कर दी गई. 


टीम के आने की भनक मिलते ही दोनों धंधेबाज फरार हो गए, जिनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक रवि रंजन ने किया. टीम में उतपाद निरीक्षक रामेश्वर टूडू, अवर निरीक्षक अशोक कुमार, पंकज उदास समेत सिपाही व होमगार्ड के जवान शामिल थे.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही