Search

 
 
 

गिरिडीह : शराबी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

 
ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Pirtand (Giridih): जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के गम्हरा गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. यह हत्या धारदार टांगी से की गई है. मामला बदगांवा पंचायत के गम्भरा गांव की है. घटना की जानकारी मिलने पर खुखरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जाता है कि गम्हरा निवासी अर्जुन महतो ने शराब पीने का विरोध करने पर अपनी 55 वर्षीया पत्नी मुलिया देवी को सोमवार की देररात में ही कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी. उसका एक बेटा है, जो मुम्बई में रहता है. घर मे किसी के नहीं रहने के कारण अर्जुन ने पत्नी की हत्या गला काटकर कर दी. घटना के दूसरे दिन मंगलवार शाम को गांव वालों को घटना की जानकारी मिली तो खबर खुखरा पुलिस तक पहुंची. गांव वालों ने आरोपी अर्जुन महतो को पड़कर पुलिस को हवाले कर दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=688337&action=edit">यह

भी पढ़ें: पीरटांड़ : शोकाकुल परिवार से मिले बाबूलाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही