Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : डीएसपी संजय राणा ने की भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील

Giridih : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना परिसर में ईद त्योहार को लेकर गुरुवार 20 अप्रैल को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएसपी वन संजय राणा ने शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ ईद मनाने कि अपील की. बैठक में शामिल सभी समुदाय के लोगों ने प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. ईद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए डीएसपी संजय राणा ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या पर पुलिस को फौरन सूचित करें. [caption id="attachment_614270" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SHANTI-SAMITI-2-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> बैठक में शामिल सभी समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक[/caption] डीएसपी ने कहा कि अधिक भीड़ वाले जगहों पर काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की जाएगी. खास कर चौक चौराहों और पचंबा के हटिया रोड़ में पुलिस की पैनी नजर रहेगी. पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने भी शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की बात कही. बैठक का संचालन तेलोडीह मुखिया शब्बीर आलम ने किया. बैठक में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर विनय राम, थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, समाजसेवी इश्तियाक उर्फ लालो, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिराज अंसारी, सीगदारडीह मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा उर्फ डब्लू, समाजसेवी चांद रसीद और कई बुद्धिजीवी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pirtand-mixed-effect-of-maoists-bandh/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : माओवादियों के बंद का दिखा मिलाजुला असर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही