Search

 
 
 

गिरिडीह : झमाझम बारिश से धान के बिचड़े में आई जान, किसानों के चेहरे खिले

 
Giridih : गिरिडीह : (Giridih) – मौसम की बेरूखी झेल रहे किसानों के लिए 24 जुलाई की दोपहर खुशी का पैगाम लेकर आया. आसमान में बादल छाने के साथ ही झमाझम बारिश हुई. शहर के लोगों को सुहावने मौसम का एहसास हुआ तो किसानों के चेहरे खिल उठे. खेतों में बोए गए धान के बिचड़े में जान आई. विगत कई दिनों से मानसून की दगाबाजी से किसान परेशान थे. धान के बिचड़े सूख रहे थे. किसान जैसै-तैसे बिचड़े का पटवन कर उसे बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे. किसान हरिहर वर्मा ने बताया कि बारिश से काफी उम्मीदें जगी है. धान की खेती के साथ-साथ भदई फसलों की भी खेती की जा सकेगी. जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने से धान के फसलों के साथ-साथ भदई फसलों पर असर पड़ा. आगामी दिनों भी बारिश होने की संभावना है. अब किसान खेती कर पाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367261&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, मौके से फरार हुआ वाहन चालक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही