Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मानसून की बेरुखी से खेतों में सूख रहे धान के बिचड़े

Advertisement
Advertisement
भदोही फसल मक्का, मूंग, उड़द, तील, अरहर आदि पर भी संकट, किसान परेशान
Dhanwar (Giridih) : मानसून की बेरूखी से धनवार प्रखंड क्षेत्र के किसानों का हाल काफी बुरा हो गया है. वर्षा नहीं होने से नदी-तालाबों के पानी सूख चुके है. जून माह में हुई हल्की बारिश के बाद किसानों ने लगभग 300 प्रति किलो धान बीज खरीद बिचड़े की बुआई कर दी थी. लेकिन जुलाई माह में बारिश नहीं होने की वजह से अब तक बिचड़े खेतों में ही लगे हैं. अब तक धनरोपणी के खेत तक तैयार नहीं हो पाए हैं. हालांकि अभी भी किसान मौसम विभाग की भविष्यवाणी को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं. बारिश की कमी को देखते हुए कई किसानों ने खेतों में भदोही फसल मक्का, मूंग, उड़द, तील, अरहर आदि भी लगाए हैं.

बीज, खाद के लिए कर्ज लिए किसान परेशान

किसान छात्रधारी विश्वकर्मा, मंसूर अंसारी, साबिर अंसारी, चेतलाल तुरी, कालू तुरी, रंजीत राय, बंधन तुरी बताते हैं कि उन्होंने बीज, खाद व जुताई के लिए कर्ज लिया है. अधिकतर किसानों ने अपने-अपने खेतों पर पांच से लेकर चालीस हजार रूपए तक खर्च कर दिया है. तीन सौ रूपए प्रति किलो के हिसाब से प्रति बीघा आठ किलो धान के बीज की बुआई हो चुकी है. कड़ी धूप में बिछड़े झुलस कर पीले पड़ रहे हैं. मुंग, मक्का, उड़द, मडुवा, अरहर आदि के फसल कुम्हलाने लगे हैं. लगातार दूसरे वर्ष सुखाड़ की कल्पना से वे चिंतित हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-naxalites-join-mainstream-police-will-cooperate-deepak-kumar/">:

गिरिडीह : नक्सली मुख्यधारा से जुड़ें, पुलिस सहयोग करेगी : दीपक कुमार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही