Search

 
 
 

गिरिडीह : स्कूल की लापरवाही से इंटर के छात्र का नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन, एक साल बर्बाद

 
Gandey (Giridih) : गांडेय प्लस टू उच्च विद्यालय में लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है. स्कूल के छात्र रवि यादव ने इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा था. इसके लिए उसने शुल्क आदि मद में 1880 रुपए कॉलेज में जमा किए थे, जिसकी रसीद उसके पास है. शुक्रवार को वह एडमिट कार्ड लेने स्कूल पहुंचा, लेकिन एडमिट कार्ड नहीं मिला. उसे बताया गया कि उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है. इससे अब वह परीक्षा में भाग नहीं ले सकेगा. छात्र रवि यादव ने बताया कि स्कूल की लापरवाही से उसका एक साल बर्बाद हो गया. रसीद देने वाले लिपिक नरेश मिश्रा ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही से ऐसी गड़बड़ी हुई है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश वर्मा का कहना है कि उसके पास जितने भी फॉर्म आए थे, सभी का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-strike-postponed-in-chapapur-colliery-after-tripartite-talks/">धनबाद

: त्रिपक्षीय वार्ता के बाद चापापुर कोलियरी में हडताल स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही