Search

 
 
 

गिरिडीह : आग लगने से एक लाख का बिचाली व चावल जलकर राख

 
Giridih : 8 जनवरी की देर रात बेंगाबाद प्रखंड के बुढ़ियाढ़ाको गांव में एक गरीब किसान भातु महतो के घर आग लगने से करीब एक लाख रुपए का बिचाली व चावल जलकर राख हो गया. गांव वालों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. खबर पाते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी दमकल लेकर आए और आग पर काबू पा लिया. 9 जनवरी की सुबह भाकपा माले नेता राजेश यादव बुढ़ियाढ़ाको गांव जाकर घटनास्थल का जायजा लिया. पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद मुआवजे की मांग की. मौके पर भाकपा माले के पंचायत प्रभारी शंकर यादव, ग्राम कमेटी सचिव मल्लू यादव, हरिहर यादव, जगदीश महतो, परमेश्वर यादव, रंजन यादव समेत पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520738&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : गलत जगह चयन करने की भेंट चढ़ी सिंचाई योजना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही