Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जिला पुलिस की लापरवाही से गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन ढ़ाई घंटे लेट

Giridih:रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण व मुफ्फसिल पुलिस की लापरवाही ने गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन को ढाई घंटे तक गिरिडीह रेलवे स्टेशन में रोके रखा गया. इससे गुस्साए यात्रियों ने गिरिडीह स्टेशन के बुकिंग काउंटर में बैठे रेलवे कर्मियों से टिकट का पैसा रिफंड करने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए काउंटर का शीशा तोड़ दिया. कुछ यात्रियों की पहल के बाद मामले को सुलझा लिया गया. जबकि ढाई घंटे बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से खुली. जानकारी के अनुसार फूलजोरी हाल्ट में ट्रेन से कटकर 48 वर्षीय रामदेव ठाकुर की मौत हो गई थी और मृतक का शव पटरी पर ही पड़ा था. घटना कितने बजे का है ये स्पष्ट नहीं हो पाया. ट्रेन सुबह चार बजे मधुपुर से गिरिडीह पहुंच चुकी थी और स्टेशन से चार बजकर 50 मिनट में उसे खुलनी थी. इस दौरान मधुपुर जाने वाले यात्री टिकट कटा ही रहे थे कि स्टेशन मैनेजर ने माइक से सूचना दिया कि ट्रेन खुलने में वक्त लगेगा. इसके बाद यात्रियों ने टिकट का पैसा रिफंड करने की मांग की. लेकिन जब रिफंड करने से बुकिंग काउंटर के कर्मियों ने इंकार किया तो स्टेशन में यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. इसी बीच एक यात्री ने बुकिंग काउंटर का शीशा तोड़ दिया. रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी जीआरपी को मिलते ही जवान घटनास्थल पहुंचे.   [caption id="attachment_650715" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/रेल-1-300x147.jpg"

alt="" width="300" height="147" /> बुकिंग र्क्लक व टूटा काउंटर[/caption] मामले की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को देते हुए कहा कि वो लोग बॉडी हटा रहें हैं. क्योंकि स्टेशन में ट्रेन खड़ी है और यात्री परेशान है. लेकिन मुफ्फसिल पुलिस ने जीआरपी को यह कहते हुए मना कर दिया कि पुलिस के जाने के बाद ही ट्रैक से शव हटेगा.जब ढाई घंटे बाद शव हटाने पुलिस गई और शव हटा तब जाकर ट्रेन खुली. कई यात्री ऐसे थे जिनका मधुपुर से अलग- अलग जगहों की ट्रेन सुबह आठ और नौ बजे की थी.लोगो ने अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए आरक्षण तक करा रखा था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650360&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांवा : विरोध के बाबजूद नाबालिग युवती का कराया निकाह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही