Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बारिश से किसानों के खिले चेहरे, फसल को मिली संजीवनी

Advertisement
Advertisement
किसानों ने किया खेतों का रुख, धान की रोपाई में आई तेजी
Ganwa (Giridih) : जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई. लंबे अंतरात के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं. बारिश से धान समेत अन्य फसलों को संजीवनी मिल गई है. किसान खेत तैयार करने और धान रोपाई में जुट गए हैं. किसान दीपू सिंह, बैजनाथ सिंह, अजय यादव, विजय सिंह, राजेश कुमार, अजित शर्मा, पप्पू यादव व शंकर सिंह का कहना है  मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश नहीं होने से धान की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे थे. सिंचाई के लिए पैसा खर्च करना पड़ रहा था. बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है.

तापमान में गिरावट से उमस से मिली निजात

वहीं बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 34  और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. लेकिन अभी भी अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है. वहीं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रदीप राम ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए वरदान से कम नहीं हैं. सूखे की आशंका के बीच हुई इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-clash-between-two-sides-due-to-ghost-seven-people-injured/">:

गिरिडीह : भूत के चक्कर में दो पक्षों में भिड़ंत, सात लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही