Search

 
 
 

गिरिडीह : सीएम 19 को आएंगे डुमरी, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

 

केबी उच्च विद्यालय मैदान में होगा कार्यक्रम

Giridih : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 जुलाई को गिरिडीह आएंगे. वह डुमरी केबी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित समारोह में भाग लेंगे. सरकारी योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे. जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 17 जुलाई की शाम अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. स्कूल मैदान में भव्य पंडाल व मंच निर्माण किया जा रहा है. डीसी ने साफ-सफाई, सुरक्षा, समेत अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन हर स्तर पर सुदृढ़ तरीके से तैयारी कर रहा है. मौके पर डीडीसी शशिभूषण मेहरा, एसडीओ प्रेमलता मुर्मू, डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, डीटीओ रोहित सिन्हा, खनन पदाधिकारी सतीश नायक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-people-involved-in-the-state-government-are-engaged-in-their-own-earnings-marandi/">गिरिडीह

: खुद की कमाई में लगे हैं राज्य सरकार में शामिल लोग- मरांडी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही