Search

 
 
 

गिरिडीह : तालाब में डूबने से डुमरी के युवक की मौत

 
Dumri (Giridih) : डुमरी थाना क्षेत्र के अंबाडीह गांव निवासी युवक खिरो महतो (35) की तालाब में डूबने से मौत हो गई. बताया गया कि वह सोमवार को मवेशी चराने गया था. जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई. खोजबीन करने पर वह तालाब में पड़ा मिला. आनन-फानन में उसे तालाब से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मंगलवार को गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया. सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया. मौके पर सुभाष महतो, प्रेमचंद महतो, आजसू पार्टी के लोकनाथ महतो, राजेंद्र महतो अभिभावक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो, बुलाकी महतो, जगदीश महतो, नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-alerts-money-transfer-call-regarding-mainiyaan-scheme-is-completely-fake/">सीएम

ने किया अलर्ट: मंईयां योजना को लेकर राशि हस्तांरित कॉल पूरी तरह फर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही