Search

 
 
 

गिरिडीह : मंत्री बनकर डुमरी के विधायक पूरा नहीं कर पाते हैं कार्यकाल

 
Giridih :  इसे महज संयोग कहें कि डुमरी विधानसभा सीट से जीतने वाला कोई विधायक मंत्री बनकर अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. डुमरी विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के बाद जगन्नाथ महतो के साथ भी ऐसा ही हुआ. इससे पूर्व 1969 में राज पार्टी से केपी सिंह चुनाव में विजय हुए थे. उन्हें अविभाजित बिहार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया, पर वह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. झारखंड गठन के बाद डुमरी से विधायक बने लालचंद महतो राज्य मंत्रिमंडल में ऊर्जा मंत्री बनाए गए, पर महज 28 माह ही मंत्री पद पर रह पाया. मालूम हो कि आपसी अंतर कलह ने बाबूलाल मंत्रिमंडल की लुटिया डुबो दी थी. इसके बाद 2019 में लगातार चौथी बार विधायक बने जगन्नाथ महतो राज्य के शिक्षा मंत्री बनाए गए, पर कार्यकाल पूरा होने से पूर्व 6 अप्रैल 2023 को उनका निधन हो गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687559&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मां ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकाली गई शोभायात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही