Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चला गया डुमरी का टाइगर

Giridih : जगरनाथ महतो के एकाएक चले जाने से डुमरी विधानसभा जगरनाथ महतो से जुड़े पुराने पन्ने पलट कर देख रहा है. 1977 के बाद डुमरी विधानसभा में कभी स्थानीय नेताओं को जीत नसीब नहीं हुई. जगरनाथ महतो भी इसी कड़ी के अगले नेता हुए. मूल रूप से बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड के अलारगो के सिमराकुल्ही गांव के निवासी जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा से लगातार चार बार विधायक बने. डुमरी के पूर्व विधायक शिवा महतो के कभी सहयोगी रहे जगरनाथ महतो को पहली बार 2005 में जीत नसीब हुई. उसके बाद 2009, 2014 व 2019 में ये सिलसिला ज़ारी रहा.

       औरों से अलग खांटी जमीनी नेता थे टाइगर

खांटी जमीनी और आम लोगों की तरह उनके बीच रहने वाले जगरनाथ महतो ने 1990 में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. डुमरी विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन झामुमो विधायक रहे शिवा महतो के साथ सियासत का एबीसीडी सिखना शुरू किया. साल 2000 के विधानसभा चुनाव में जब झामुमो से टिकट नहीं मिली तो समता पार्टी से हाथ आजमाया, पर जीत से दूर रह गये. लेकिन 2005 आते-आते परिस्थिति बदली. जूझारूपन के कारण इलाके के लोग उन्हें टाइगर कहने लगे. झामुमो ने टाइगर को टिकट थमाया. टाइगर ने भी चुनाव जीतकर खुद को टाइगर साबित किया. 2005 में मिली पहली जीत के बाद उन्होंने कभी हार का मुंह नहीं देखा. 56 साल के जगरनाथ महतो के निधन से गिरिडीह झामुमो को तगड़ा झटका लगा है. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा इसकी भरपाई संभव नहीं है. टाइगर का जाना झामुमो के लिए अपूरणीय क्षति है.

  जब दसवीं पास शिक्षामंत्री ने लिया 11वीं में दाखिला

सपना साकार करने की कोई उम्र नहीं होती, इसकी बानगी शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो ने 56 वर्ष की उम्र में सन 2020 में दिखाई थी. बात तब की है जब हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल शपथ ले रही थी. बतौर शिक्षा मंत्री दसवीं पास जगन्नाथ महतो पदभार संभाल रहे थे. दसवीं पास शिक्षा मंत्री कहने का किसी का व्यंग्य उनके दिल को इतनी चुभा कि मंत्री रहते उन्होंने 10 अगस्त 2020 को नावाडीह (बोकारो) के देवी महतो इंटर कॉलेज में 11वीं में एडमिशन ले लिया. पर नियति को कुछ और मंजूर था. उसू दौरान कोरोना का तांडव शुरू हुआ. कोरोना की चपेट में आये टाइगर इस कदर बीमार हुए कि दोबारा उबर नहीं पाये. आखिरकार गुरूवार 6 अप्रैल को अपने चाहने वालों को गमज़दा कर रूख़्सत हो गये. यह">https://lagatar.in/giridih-state-education-minister-jagarnath-mahato-passed-away-mla-paid-tribute/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, विधायक ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही