Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शहर में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य ज़ोरों पर

Advertisement
Advertisement
Giridih : दुर्गा पूजा को लेकर इन दिनों गिरिडीह शहर के विभिन्न स्थानों में पंडाल निर्माण कार्य जोरों पर है. दुर्गा पूजा शुरू होने में अभी 10 दिन ही शेष बचे है. पूजा समितियों द्वारा तेजी से पंडाल निर्माण कार्य कराया जा रहा है. गिरिडीह शहरी क्षेत्र में 32 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है. इनमें से कुछ जगहों पर भव्य पंडाल बनाये जाते हैं. दुर्गा पूजा के दौरान महासप्तमी से लेकर विजयादशमी तक सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ गिरिडीह रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एकेडमी स्कूल परिसर में लगती है. यहां सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है. बंगाली समाज द्वारा सभी आयोजन किया जाता है. कोरोना काल में विगत दो साल यहां लोगों की भीड़ कम रही. लेकिन इस साल यहां भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा पपरवाताड़, बनियाडीह, पचम्बा, सिहोडीह, शास्त्रीनगर, आरगाघाट, हुटटी बाजार, बरमसिया, बोड़ो में भी दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल निर्माण कार्य जोरों पर है. यह">https://lagatar.in/giridih-farmers-cultivated-coarse-cereals-in-927-hectares-of-land/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 927 हेक्टेयर भूमि में किसानों ने की मोटे अनाज की खेती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही