Search

 
 
 

गिरिडीह : क्रशर से उड़ने वाली डस्ट से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रतिकूल असर

 
Dumri (Giridih) : गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में संचालित क्रशरों से उड़ने वाली डस्ट से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. खेती योग्य भूमि भी प्रभावित हो रही है. झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष गंगाधर महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गिरिडीह डीसी को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. उन्होंने डीसी से अवैध क्रशर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. लगातार डॉट इन की खबर के अनुसार, यूनियन अध्यक्ष ने डीसी को दिए आवेदन में कहा है कि डुमरी प्रखंड के शंकरडीह, ठाकुरचक, कोरियाडीह, चपरखो व आसपास के क्षेत्रों में अंधाधुंध अवैध क्रशर चल रहे हैं. इन क्रशरों से उड़ने वाली कंकड़ युक्त डस्ट से कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो रही है. साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने डीसी से इन अवैध क्रशरों को बंद कराकर लोगों का स्वास्थ्य व कृषि योग्य जमीन बचाने की मांग की है. कहा है कि यदि प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई नहीं की, तो यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी. यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि क्रशरों के पास की  जमीन में धान की फसल लगी है. पत्थर खनन क्षेत्र गांव से बिलकुल सटा हुआ है. समीप के कोरियाडीह में एक विद्यालय भी है. पत्थर खदान में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है. घरों में दरारे पड़ रही हैं.वहीं, आसपास के कुओं, चापाकल व नदी का जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है. ब्लास्टिंग से उड़ाने वाली धूल व बारूद से वायु प्रदूषण का खतरा है. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sorens-tweet-the-demand-of-rs-1-36-lakh-crore-is-not-just-air-babulal-ji/">हेमंत

सोरेन का ट्वीट- 1.36 लाख करोड़ की मांग हवा-हवाई नहीं है बाबूलाल जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही