Search

 
 
 

गिरिडीह : देवघर श्रावणी मेला में गिरिडीह के 9 चिकित्सकों की लगी ड्यूटी

 
3 जुलाई से 2 अगस्त तक देवघऱ में रहेंगे तैनात  
Giridih : इस वर्ष देवघर के श्रावणी मेला में स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से गिरिडीह के 9 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. सदर अस्पताल गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि कांवरियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है. चिकित्सक आगामी माह 3 जुलाई से 2 अगस्त तक देवघऱ में तैनात रहेंगे. जो चिकित्सक देवघर जाएंगे उनके नाम ये है- सदर अस्पताल के डॉ. अर्जुन कुमार, डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आशीष कुमार, बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संजय कुमार, बेंगाबाद स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. समर्थ सिन्हा, तीसरी स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. देवव्रत कुमार, सरिया स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. रजनीकांत, बिरनी स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. कुलदीप, गांडेय स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. दिनेश प्रसाद, जमुआ स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विष्णु कुमार सिंह. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680668&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही