Search

 
 
 

गिरिडीह : भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के घर ईडी का छापा

 

झारखंड के कई जिलों में जारी है ईडी की छापेमारी 

Giridih : शराब घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम ने 23 अगस्त को गिरिडीह समेत झारखंड के कई जिलों में दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की. इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के मकतपुर डॉक्टर लाइन स्थित आवास में ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी की कारवाई में जुट गई. जानकारी के अनुसार दो इनोवा में ईडी के अधिकारियों की टीम गिरिडीह पहुंची और साथ में सीआरपीएफ के जवानों को लेकर शाहाबादी के आवास पर छापेमारी कर रही है. बुधवार की सुबह शुरू हुई ईडी की कारवाई के बाद गिरिडीह के शराब कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है. वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम पूर्व विधायक निर्भय कुमार शहाबादी के भतीजे नीरज शाहबादी से पूछताछ कर सकती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737517&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : स्कॉर्पियो व अंबेसडर कार में सीधी टक्कर, 6 लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही