Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवडीह में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

Giridih : गांडेय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवडीह में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा है. कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ दो शिक्षक पदस्थापित हैं. स्कूल में नामांकित बच्चों की कुल संख्या 141 हैं. कक्षा एक में 14, दो में 20, तीन में 18, चार में 20, पांच में 21, छह में 9, सात में 20 और आठ में 19 बच्चे अध्ययनरत हैं. स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार चौड़े हैं. प्रभारी पर बच्चों को पढ़ाने के अलावा कागजी प्रक्रिया पूरी करने की भी जिम्मेवारी है. प्रखंड से लेकर जिला स्तर की बैठकों में भाग लेने और स्कूल की रिपोर्ट भी उन्हें ही जमा देना पड़ता है. सहायक शिक्षक के पद पर किशुन किस्कू कार्यरत हैं. दो शिक्षक 141 बच्चों को कैसे पढ़ाते होंगे ये सोचने वाली बात है? प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में तीन शिक्षक पदस्थापित थे. इसी वर्ष फरवरी माह में सहायक शिक्षक किशोर राय को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नावाडीह में प्रतिनियुक्त कर दिया गया. गांडेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने जिला प्रशासन से अविलंब इस स्कूल में दो और शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति करने की मांग की है. उनका कहना है कि शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा है. यह सरासर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कोलेश्वर दास ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण उस स्कूल में शिक्षक प्रतिनियुक्त नहीं किए गए हैं. वरीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है. शिक्षक उपलब्ध होते ही पदस्थापित किए जाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=426535&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हड़ताली निगम कर्मियों ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी, 24 को करेंगे विधायकों का घेराव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही