Search

 
 
 

गिरिडीह : आभार समारोह में शिक्षा मंत्री एवं विधायक किए गए सम्मानित

 
Giridih : आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका संघ ने 24 सितंबर को गिरिडीह नगर भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो तथा विशिष्ट अतिथि विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद थे. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने नियमावली में उत्कृष्ट योगदान देने एवं मानदेय वृद्धि की घोषणा किए जाने पर सीएम हेमंत सोरेन के समर्थन में नारे लगाए. आभार समारोह आयोजित करने का वजह विगत दिनों हेमंत सरकार की ओर से आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को मानदेय वृद्धि की घोषणा किया जाना था. समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि आपके आभार को हम स्वीकृत करते हैं. हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं की मानदेय वृद्धि की. विधायक सोनू ने कहा कि एनडीए सरकार ने आंगनाबाड़ी सेविकाओं की मांगों को पूरा नहीं किया. झारखंडी नेता ही झारखंड के लोगों के दुख-दर्द को समझ सकते हैं. डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि हेमंत सरकार काम में विश्वास करती है. इस सरकार ने पहले पारा शिक्षक और बाद में आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं का समाधान किया. समारोह का संचालन कर्मचारी नेता अशोक सिंह नयन ने किया. समारोह में आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=428547&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो विधायक सरफराज अहमद कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए लॉबिंग, ऑडियो वायरल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही