Search

 
 
 

गिरिडीह : खबर का असर : मुखिया प्रतिनिधि व पंचायत सेवक पहुंचे डुब्बा गांव

 
Giridih : तिसरी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव डुब्बा के एक दलित परिवार की बेबसी की खबर शुभम संदेश में छपने के बाद 21 अक्टूबर को नवनिर्वाचित मुखिया के प्रतिनिधि मदन यादव और पंचायत सचिव दुल्लड़ मरांडी पीड़िता कुंती देवी व उनके परिवार का हाल जानने डुब्बा गांव पहुंचे. इसकी जानकारी प्राप्त होते ही तिसरी प्रमुख राजकुमार यादव ने भी इस समस्या के जल्द निपटारे का आश्वासन दिया था. इस संबंध में थानसिंहडीह मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव ने बताया कि कुंती देवी के पास संबंधित लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं है. वे जल्द से जल्द इनका कागजात बनवाकर इनकी समस्या का समाधान करेंगे. साथ ही कहा कि अभी मुखिया फण्ड में आवास योजना नहीं आ रही है. जैसे ही आएगा सर्वप्रथम इन्हें ही दिया जाएगा. जबकि बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के बाद सर्वप्रथम परिवार को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा. मामले का जायजा लेने पंचायत सचिव को भेजा गया है. बता दें कि तिसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंडीह पंचायत के डुब्बा गांव का 12 सदस्यीय एक गरीब दलित परिवार सरकारी सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित है. परिवार को अब तक न पेंशन, ना राशन कार्ड और न ही आवास की सुविधा उपलब्ध हुई है. मजबूरन पूरा परिवार झोपड़ी के नीचे जीवन व्यतीत करने को विवश है. परिवार में मात्र एक ही कमाऊ व्यक्ति है. परिवार के मुखिया सुखदेव तुरी भी लकवा से ग्रसित है. यह">https://lagatar.in/giridih-raid-in-many-sweet-shops-in-view-of-adulteration/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मिलावटखोरी के मद्देनजर कई मिठाई दुकानों में की गई छापेमारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही