Search

गिरिडीह : गले मिलकर मनाया खुशियों की ईद, दुआओं में उठे हज़ारों हाथ

Giridih : आपसी भाईचारे और खुशियों का तेयोहार ईद शनिवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह होने के साथ ही युवा, बच्चे, वृद्ध नये-नये लिवास में ईद की नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे और ईद की नमाज अदा किया. इस दौरान शहर के स्टेशन रोड स्थित लाईन मस्जिद, भंडारीडीह स्थित जामा मस्जिद, मोहनपुर, पचंबा, विशनपुर, बड़ा चौक, बरवाडीह सहित आस पास के मुफ्फसिल क्षेत्र में स्थित मंस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ देखी गई. मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग ईदगाह पहुंचे और पूरी अदबो एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा की. [caption id="attachment_615968" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/EID-GALE-300x170.jpg"

alt="" width="300" height="170" /> गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते नौजवान[/caption] शहर के भंडारीडीह कब्रिस्तान स्थित ईदगाह और बरवाडीह कब्रिस्तान स्थित ईदगाह में नामाजियों की बड़ी भीड़ देखी गई. महिलाओं और युवतियों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा किया. नमाज़ के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी. इसके बाद सेवईयों की दावत का सिलसिला चल पड़ा. [caption id="attachment_615972" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/EID-BHEED-MASJID-300x170.jpg"

alt="" width="300" height="170" /> नमाज के लिए मस्ज़िद की ओर जाते लोगों का हुजूम[/caption] [caption id="attachment_615978" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/EID-POLICE-300x170.jpg"

alt="" width="300" height="170" /> व्यवस्था की निगरानी करते पुलिस पदाधिकारी[/caption] ईद के मद्देनज़र शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में सुबह से ही पेट्रोलिंग करते दिखे. इधर शहर के बरवाडीह और भंडारीडीह ईदगाह के पास एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान समेत कई पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी खुद सुरक्षा का जायजा लेते नज़र आये. यह">https://lagatar.in/gaon-cpiml-celebrated-the-54th-foundation-day-of-the-party/">यह

भी पढ़ें : गावां : भाकपा माले ने मनाया पार्टी का 54वां स्थापना दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp