Search

गिरिडीह : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार आठवीं के छात्र की मौत

Giridih : जिले के देवरी चतरो-महतोटांड़ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के गादिदिघी स्थित फुरचवा नदी के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार आठवीं के छात्र की मौत हो गई. बाइक पर सवार मृतक छात्र के दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के मुताबिक परसाटांड़ गांव के पतरवा टोला निवासी सरयू दास का पुत्र राजेश दास अपने दोस्त सिकंदर व रोहित दास के साथ अपनी बाइक से आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय सांखो जा रहा था. इसी क्रम में फुरचवा नदी के पास विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से छात्रों की बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार तीनो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनो को उपचार के लिए जलखरियोडीह स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया. राजेश दास की गंभीर स्थति को देखते हुए उपचार के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. जहां इलाज के क्रम में राजेश दास की मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/gandey-clash-between-two-parties-in-land-dispute-three-injured/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : जमीन विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, तीन जख़्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp