Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां प्रखंड में डायरिया से बुजुर्ग की मौत, कई आक्रांत

 
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड की सेरुआ पंचायत के चेरवा गांव में डायरिया फैल गया है. डायरिया से गांव दासो यादव (65 वर्ष) की मौत हो गई है, जबकि कई लोग आक्रांत हैं. मुखिया गुरुसहाय रविदास की सूचना पर सोमवार को गावां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वरम स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ चेरवा गांव पहुंचे और पीड़ितों की जांच के बाद उनका इलाज शुरू किया. गंभीर रूप से बीमार उर्मिला देवी, शांति देवी व 6 साल के बच्चे विपिन कुमार (पिता राजकुमार यादव) को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले जा कर भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉ महेश्वरम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, ताजा खानी खाने व पानी उबाल कर पीने की सलाह दी. कहा कि उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तुरंत सीएचसी पहुंकर इलाज कराएं. इधर, प्रखंड के बिरने में डायरिया का प्रकोप है. गांव के करन कुमार व श्रवण कुमार का इलाज सीएचसी में चल रहा है. गांव पहुंची टीम में डॉ हब्बीब उल्लाह खान, राजीव रंजन, सौरव कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : बांग्लादेश">https://lagatar.in/learn-a-lesson-from-bangladesh-if-we-divide-we-will-be-divided-if-we-remain-united-we-will-be-safe-yogi-adityanath/">बांग्लादेश

से सबक सीखिए, बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे : योगी आदित्यनाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही