Search

 
 
 

गिरिडीह : उसरी नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

 

शिव शक्ति घाट के पास चरवाहों की पड़ी नजर, गंभीर स्थिति में निकाला

Giridih : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के राजपूत मुहल्ला के समीप शिव शक्ति छठ घाट पर उसरी नदी में डूबने से 18 अगस्त शुक्रवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति अरगाघाट के पास से ही नदी की धारा में बहता हुआ आ रहा था. अचानक उस पर चरवाहों की नजर पड़ी. शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से निकाला गया. लेकिन किनारे पर लाते ही उसने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-a-bike-rider-died-in-a-road-accident/">गिरिडीह

: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही