Search

 
 
 

गिरिडीह : छत से गिरकर बुजुर्ग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

 

गावां थाना क्षेत्र के जोड़ासीमर की घटना

Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के जोड़ासीमर गांव में 1 अगस्त मंगलवार को छत से गिरकर एक व्यक्ति जख्मी हो गया. घटना सुबह करीब 5 बजे की है. बताया गया कि पसनौर पंचायत के जोड़ासीमर गांव निवासी डोमन राय (60 वर्ष) सुबह में सोकर उठे और छत से नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान सीढ़ी पर पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर घायल हो गए. उन्हें गंभीर स्थिति में गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गयाण् जहां डॉ. काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. उनकी कमर में गहरी चोट लगी है, जिसके चलते वह बार-बार बेहोश हो जा रहे थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-members-of-the-sangharsh-samiti-met-the-cm-got-assurance-to-make-the-district/">बेरमो

: संघर्ष समिति के सदस्य सीएम से मिले, जिला बनाने का मिला आश्वासन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही