Search

 
 
 

गिरिडीहः दो बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, तीन लोग घायल

हादसे के बाद घायल सोबराजपुर निवासी सहदेव को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
 

Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर चपुआडीह के समीप गुरुवार देर शाम दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई थी. हादसे में घायल सहदेव पंडित (60 वर्ष) की इलाज के लिए धनबाद ले जाते समय मौत हो गई. घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए.

 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद घायल सोबराजपुर निवासी सहदेव को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घायलों प्रमिला देवी, बबलू शर्मा (तीनों सोबराजपुर के) व बुच्चानवाडीह निवासी तबरेज अंसारी शामिल हैं.


घायल बबलू शर्मा ने बताया कि वे अपने चाचा सहदेव पंडित व प्रमिला देवी के साथ देवघर से सोबराजपुर लौट रहे थे. रास्ते में चपुआडीह के एक ग्राहक सेवा केंद्र के पास रुकने के दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे सभी लोग सड़क पर गिर पड़े, और घायल हो गए. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही