Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : घरेलू विवाद में बुजुर्ग ने पी लिया ज़हर, स्थिति गंभीर

Giridih : नगर थाना अंतर्गत बरमसिया में शुक्रवार 7 अप्रैल की दोपहर घरेलू विवाद में 72 वर्षीय शिबू यादव ने जहर पी लिया. गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया, पर इलाज के लिए वह तैयार ही नहीं हो रहा था. सदर अस्पताल में पीड़ित को उल्टी कराने के लिए नमक मिला पानी पिलाने का प्रयास नर्स और पुत्र दोनों करते रहे, पर नमक का घोल पीने को वह तैयार नहीं हो रहे थे. स्वास्थ्य कर्मियों की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. समाचार लिखे जाने तक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. इधर ओपीडी में मौजूद डॉ.ओमप्रकाश सूचना के बाद भी पीड़ित को देखने तक नहीं आए. पूछने पर मामले में उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. इधर शिबू यादव का पुत्र महेश यादव ने बताया कि पिता शराब पीने के आदी हैं. रामनवमी में भी शराब पीकर घर आ गए, जबकि घर में पूजा हो रही थी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी शराब पीकर घर आ गए. उन्हें समझाया गया कि घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, आपके शराब पीने का बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा. जिससे नाराज होकर पिता ने शुक्रवार की सुबह घर में रखी घातक एल्ड्रिन पी लिया. घरवालों से जानकारी मिली तो तत्काल उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. यह">https://lagatar.in/gandey-block-chief-inaugurated-the-school-in-remote-village/">यह

भी पढ़े : गांडेय : सुदूरवर्ती गांव में प्रखंड प्रमुख ने किया स्कूल का उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही