Search

 
 
 

गिरिडीह : तीन प्रखंडों में प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव संपन्न

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- जिले के गांडेय, बगोदर और देवरी प्रखंडों में प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव 17 जून को संपन्न हुआ. गांडेय प्रखंड में पंचायत समिति की कुल सीटें 35 हैं. प्रमुख और उपप्रमुख पद पर निर्वाचित होने के लिए 18 सदस्यों का समर्थन जरूरी था. प्रमुख पद पर राजकुमार पाठक निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुलाब मंडल को एक मत से पराजित किया. राजकुमार पाठक को 18 और गुलाब मंडल को 17 वोट मिले. किशोर सोरेन उपप्रमुख पद पर विजयी घोषित किए गए. उन्होंने भोला मंडल को एक वोट से पराजित किया. किशोर सोरेन को 18 और भोला मंडल को 17 वोट मिले. देवरी प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या 36 है. प्रमुख और उपप्रमुख बनने के लिए 19 मतों की जरूरत थी. अनुपमा देवी प्रमुख और वीणा कुमारी उपप्रमुख पद पर विजयी रहीं. अनुपमा देवी को 20 और प्रतिद्वंदी रिया कुमारी को 15 वोट मिले. एक मत रद्द कर दिया गया. उपप्रमुख पद पर वीणा कुमारी को 21 और सविता देवी को 14 वोट मिले. एक वोट रद्द कर दिया गया. बगोदर प्रखंड में आशा राज प्रमुख और हरेंद्र सिंह उपप्रमुख बने. आशा राज को 17 और उनके प्रतिद्वंदी प्रियंका कुमारी को 15 वोट मिले. उपप्रमुख में हरेंद्र सिंह को 17 और उनके प्रतिद्वंदी बसारत अंसारी को 15 मत प्राप्त हुए. गांडेय में गिरिडीह के एसडीओ विशाल दीप खलको, देवरी में खोरीमहुआ के एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह और बगोदर में सरिया के एसडीओ कुंदन की निगरानी में प्रमुख और उपप्रमुख के चुनाव हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=334018&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक सुदिव्य कुमार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही