Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 20 जून को, जोड़-तोड़ शुरू

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- जिला परिषद् अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के जोड़-तोड़ शुरू है. अंदरखाने चर्चा है कि दोनों पदों के लिए हॉर्स ट्रेडिंग की तैयारी चल रही है. जिला परिषद् सदस्यों से समर्थन हासिल करने के लिए रेट दस लाख रुपये से ज्यादा है. जिले में जिला परिषद् के कुल 46 सदस्य हैं. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के लिए 24 सदस्यों का समर्थन जरूरी है. दोनों पदों का  चुनाव आगामी 20 जून को होगा. गिरिडीह में जिला परिषद् अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है. उपाध्यक्ष पद अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है. जिला परिषद् अध्यक्ष पद के लिए मुनिया देवी, डोली कुमारी और रीता देवी का नाम उभरकर सामने आया है. उपाध्यक्ष पद के लिए छोटेलाल यादव और विनय शर्मा प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. मुनिया देवी वर्ष 2010 से 2015 तक जिला परिषद् की अध्यक्ष रह चुकी है. छोटेलाल यादव भी 2010 में उपाध्यक्ष चुने गए थे. जिला परिषद् अध्यक्ष पद के लिए डोली कुमारी और रीता देवी नया चेहरा है. उपाध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार विनय शर्मा बीजेपी के नेता हैं. वे पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं. डोली कुमारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के रंजीत राय की पत्नी है. रीता देवी के पति का नाम माथुर प्रसाद है. रीता देवी बगोदर प्रखंड से जिला परिषद् सदस्य निर्वाचित हुई है. स्थानीय राजनीति के जानकारों की राय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के दावेदार जादुई आंकड़ा जुटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. समर्थन पाने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग का भी खेल चल रहा है. जिला परिषद् सदस्यों को पक्ष में मतदान करने के लिए 10 लाख रुपये तक का प्रलोभन दिया जा रहा है. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि किन दावेदारों का पलड़ा भारी है. इस बार कई वैसे उम्मीदवार जिला परिषद् सदस्य पद का चुनाव जीते हैं, जिनके पास चार पहिया वाहन नहीं है. वैसे सदस्य पक्ष में मतदान करने के लिए दावेदारों से चार पहिया वाहन की मांग कर रहे हैं. दोनों पदों पर चुनाव दलीय आधार पर नहीं होता. बावजूद इसके अपने चहेते उम्मीदवारों को जिताने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हैं. जीत के लिए जातीय समीकरण को भी आधार बनाया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=330367&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाल श्रम प्रतिषेध दिवस पर बच्चों को दी निषेध कानून की जानकारी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही