Search

 
 
 

गिरिडीह  : बिजली गायब, तिसरी पॉवर हॉउस प्रांगण में लोगों ने धरना दिया, नारेबाजी की

 
 Tisri(Giridih) : लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ तिसरी प्रखंड के लोग आक्रोशित हैं. पिछले कुछ दिनों से बिजली की आंख मिचोली से लोग खासे परेशान हैं. मंगलवार की शाम से ही बिजली गुल रहने से गुस्साए युवाओं ने मंगलवार की रात 10 बजे तिसरी पॉवर हॉउस प्रांगण में डेरा डाल दिया.युवाओं ने तत्काल बिजली आपूर्ति चालू करने की मांग की और बिजली नहीं आने तक वहीं बैठे रहने की भी बात कही. साथ ही बिजली विभाग और विभाग के एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने एसडीओ से फोन पर बात की. जल्द बिजली आने के आश्वासन पर लोग माने और उठकर अपने घर गये. लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी .
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही