Search

 
 
 

गिरिडीह : हाथियों का उत्पात जारी, घर तोड़ा, फसलों को किया नष्ट

 

कई किसानों के खतों में लगी फसलों को हाथियों ने रौंदा

Dumri (Giridih): डुमरी प्रखंड के कुलगो उत्तरी पंचायत के सरैयाटांड़ व आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात लगातार दूसरे दिन 14 सितंबर की रात को भी जारी रहा. हाथियों के झुंड ने सोमर महतो के घर को दुबारा तोड़ दिया साथ ही जिवाधन महतो के खेत में लगे सोलर प्लेट, ग्रीन हाउस, पम्प हाउस को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने लगभग 5 एकड़ में लगी धान की फसल साथ मकई, भिंडी के फसल को भी बर्बाद कर दिया. इससे जीवाधन महतो ने लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही है. इसी तरह हाथियों के झुण्ड ने कामदेव साव की मकई, मड़ुवा, कुदरूम के फसल को नष्ट कर दिया, जबकि अनिल कुमार साहू की बारी में लगी मकई, कुदरूम, लाहर व धान की फसल को नष्ट कर दिया, जबकि जेठालाल साहू का एक खेत धान को बर्बाद कर दिया.

कई एकड़ में लगी फसल हुई नष्ट

[caption id="attachment_759370" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Dumreeeee-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> हाथियों ने तोड़े सोलर प्लांट[/caption] हाथियों के दल ने छोटेलाल महतो की 50 डिसमिल में लगी धान, तुलसी महतो की 30 डिसमिल में लगी मकई व बुधेश्वर महतो की 40 डीसमिल में लगी मड़ुवा की फसल को बर्बाद कर दिए. फिलहाल जंगली हाथियों का झुंड बड़कीटांड़ के आसनबोनी जंगल विचरण कर रहा है. हाथियों के उत्पात की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है. बता दें कि हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात में भी सोमर महतो के मकान को नुकसान पहुंचाकर कई लोगों की फसलों को नष्ट कर दिया था. हाथियों के दुबारा उत्पात मचाये जाने से लोग सहमे हुए हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-body-of-missing-student-recovered-from-well-police-engaged-in-investigation/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : लापता छात्र का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही