Search

 
 
 

गिरिडीह : खुद्दीसार में हाथियों ने घर तोड़ा, किशोर को किया घायल

 
आठ हाथियों के झुंड ने फसलों को किया बर्बाद
Dumri (Giridih): खुद्दीसार पंचायत के खुटरगुरहो में 22 जुलाई  की देर रात्रि करीब दो बजे 8 हाथियों के झुंड ने धावा बोल दिया. इस दौरान हाथियों ने मोहन यादव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर घर में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे इसी क्रम में हाथियों ने मोहन यादव के 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार को सुंड़ में लपेट कर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया हो. खबर पाकर मुखिया प्रतिनिधि अनिल रजक गांव पहुंचे व एंबुलेंस से घायल किशोर को सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. खबर प्रेषण तक बच्चे का इलाज चल रहा था. वहीं हाथियों के झुंड ने बिस्पत यादव, मोहन यादव और सोहन यादव की फसलों को भी नष्ट कर दिया. मुखिया प्रतिनिधि ने वन विभाग को घटना की सूचना दे दी है.

             सांप के काटने से विवाहिता की मौत

इधर एक अन्य घटना में मुरकुंडो निवासी दुलारचंद तुरी की विवाहिता पुत्री चंपा देवी की करैत सांप के काटने से मौत हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=708544&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : तिसरी में ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, एक अन्य घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही