Search

 
 
 

गिरिडीह : धनवार में चल रहा लूट का साम्राज्य- राजकुमार यादव

 
Tisri (Giridih) : भाकपा मामले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि धनवार विधानसभा क्षेत्र में लूट का राज चल रहा है. ब्लॉक और अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज, मनरेगा समेत अन्य काम बगैर चढ़ावे के नहीं होते. स्थानीय विधायक और सांसद इन मामलों में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं. राजकुमार शनिवार को तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाला उच्च विद्यालय के पुराने भवन प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार का सबसे बड़ा साधन ढ़िबरा उद्योग था, जिसको लेकर ही लोगों ने बाबूलाल मरांडी को विधायक बनाया था. लेकिन उन्होंने इस समस्या को एक बार भी विधानसभा में नहीं उठाया. चन्दन बर्णवाल, अंशु बर्णवाल, सोनू रविदास, ऋषि यादव, प्रेम यादव की हत्या पर यहां के विधायक और सांसद मौन रहे. स्थानीय सांसद पांच वर्षों तक केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री रहीं, इसके बावजूद गांवा में एक डिग्री कॉलेज तक की स्थापना नहीं करा सकीं. राजकुमार ने ककहा कि मैंने विधायक रहते हुए गदर पावरग्रिड की स्थापना करवाई थी, लेकिन फॉरेस्ट क्लियरेंस के अभाव में आज तक ग्रिड चालू नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा हटाओ- लूट मिटाओ नारे के साथ जन संघर्ष को बुलंद किया जाएगा. बैठक में 9 सितंबर को धनबाद में आयोजित एकता रैली को सफल बनाने और रैली में प्रखंड से हजारों कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. बैठक में छोटू यादव, प्रकाश यादव, मुन्ना राणा, जयनारायण यादव, लालू राय, भोला साव, मुंन्द्रिका यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-employees-celebrated-protest-day-against-ups/">धनबाद

: यूपीएस के खिलाफ रेल कर्मचारियों ने मनाया प्रतिरोध दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही