Search

 
 
 

गिरिडीह : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

 
Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोलीमारण (महेशलुंडी) के पास शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख मौके पर मौजूद कई अपराधी फरार हो गये हैं. हालांकि इस गोलीबारी में एक अपराधी घायल हो गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है. घटना के बाद पुलिस इलाके में छापामारी कर रही है. (पढ़ें, कश्मीर">https://lagatar.in/heavy-rains-continue-in-kashmir-amarnath-yatra-postponed-for-the-second-consecutive-day/">कश्मीर

में भारी बारिश जारी, अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन स्थगित, 80,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके)

बड़ी घटना को अंजाम देने में जुटे थे अपराधी

शुक्रवार देर रात कुछ पुलिस के वरीय अधिकारी को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने में जुटे हैं. इसी सूचना पर पुलिस की टीम ने अपराधियों की घेराबंदी की. पुलिस की घेराबंदी को देखकर अपराधी गिरिडीह की तरफ भागने लगे. डुमरी अनुमंडल की पुलिस ने स्विफ्ट कार पर सवार अपराधियों का पीछा किया. साथ ही इसकी सूचना सदर अनुमंडल पुलिस को भी दी. अपराधियों की घेराबंदी में मुफ्फसिल पुलिस भी जुटी. दोनों तरफ से पुलिस की घेराबंदी देखकर अपराधी गिरिडीह की तरफ भागने लगे. अपराधी भागते-भागते तीनकोनिया मोड़ से बाबाजी कुटिया रोड में जा घुसे. पुलिस भी उनके पीछे इसी सड़क पर घुस गयी. वहां पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, ऐसे में आगे निर्माणाधीन पुलिया के पास अपराधी फंस गये. यहां अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गयी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. जिसमें एक गोली   अपराधी को लग गयी. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-tpc-commander-santosh-bhuiyan-arrested-by-palamu-police/">Breaking

: TPC कमांडर संतोष भुइयां को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही