Search

 
 
 

गिरिडीह : आरके महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट में नामांकन शुरू

 
Giridih : आरके महिला कॉलेज में 29 जुलाई से इंटरमीडिएट में नामांकन शुरू है. यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि नामांकन को लेकर 28 जुलाई को कॉलेज में बैठक हुई थी. बैठक में 29 जुलाई से नामांकन का निर्णय लिया गया. इस कॉलेज में कला संकाय में 600 सीटें, वाणिज्य संकाय में 500 और विज्ञान संकाय में 500 सीटें हैं. वाणिज्य और विज्ञान संकाय में सीधे नामांकन हो रहा है. कला संकाय का अभी सिर्फ फॉर्म वितरण किया जा रहा है. कला संकाय में ज्यादा छात्राएं नामांकन लेती हैं. इस वजह से नामांकन में मेरिट को तरजीह दी जाएगी. 65 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्राओं का नामांकन होगा. आरक्षण का भी ध्यान रखा जाएगा.

संकाय स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

[caption id="attachment_373514" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/vollyball-giridih-300x150.jpg"

alt="" width="300" height="150" /> आरके महिला कॉलेज में वॉलीबॉल खेलती प्रतिभागी[/caption] आरके महिला कॉलेज में 29 जुलाई को संकाय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके तहत यहां 100 मीटर की दौड़, वॉलीबाल और कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित हुई. 100 मीटर की दौड़ में पिंकी कुमारी प्रथम, नेहा वर्मा द्वितीय तथा रूपा शर्मा तृतीय स्थान पर रही. वॉलीबॉल में ए टीम तथा कबड्डी में बी टीम विजयी रही. प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल तक खेल का आयोजन नहीं हो सका. इसलिए इस वर्ष खेल का आयोजन किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=372483&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाकपा माले ने चारू मजूमदार के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही