Search

गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को

Giridih : समाहरणालय सभागार में डीसी नमन लकड़ा की अध्यक्षता में 1 मार्च को शैक्षणिक सत्र में एकलव्य मॉडल, आवासीय विद्यालयों एवं आश्रम विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक हुई. जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित एकलव्य मॉडल, आश्रम विद्यालय एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 मार्च को किया जाएगा. गिरिडीह, जमुआ, बिरनी, धनवार व पीरटांड़ में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी प्रखंडों से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 1141 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. वर्ग 6 के लिए 433, वर्ग 7 के लिए 499  तथा वर्ग 8 के लिए 479 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन केंद्रों पर परीक्षा सुबह 11 से 2  बजे तक आयोजित की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=568121&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp