Giridih : आम आदमी पार्टी की बैठक बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में 26 फरवरी को हुई. बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर झारखंड में भी हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की मांग की. इसके अलावा उन्होंने पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य दुरुस्त करने की भी मांग की. कहा कि सरकार को हर प्रखंड मुख्यालय में वैसा अस्पताल का निर्माण करना चाहिए जहां हर बीमारियों का मुफ्त में इलाज हो. पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी ने कहा कि हर पंचायत में संगठन निर्माण का कार्य जारी है. जेपी वर्मा और शाहीद अंसारी ने कहा कि बेंगाबाद में बहुत जल्द संगठन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. बैठक में कमलदेव प्रसाद सिंह, नरेश कुमार, ईश्वर पंडित , मनोज साव, सरयू राय, मो. इम्तियाज अंसारी, मो. हुसैनी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=566373&action=edit">यह
भी पढ़ें : गांडेय : कुशवाहा संघ की बैठक में सामाजिक एकता पर जोर [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गांडेय : कुशवाहा संघ की बैठक में सामाजिक एकता पर जोर [wpse_comments_template]
Leave a Comment