Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हर व्यक्ति एक पौधा लगाने का संकल्प लें : जिला जज

Giridih: विश्व पर्यावरण दिवस पर 05 जून को व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया. जिला व सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा सहित कई न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण किया. जिला जज ने मौके पर कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव व प्रदूषण के कारण गर्मी की तपिश से हरे भरे पेड़ ही निजात दिला सकते हैं. उन्होंने कहा कि हर जागरूक व्यक्ति की यह जवाबदेही बनती है कि समाज में पेड़ों के महत्व के संदर्भ में लोगों को समझाएं. साथ ही हर व्यक्ति एक पौधा लगाने का संकल्प लें. पौधारोपण से परिवेश स्वच्छ बनता है. मानव जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ होना अति महत्वपूर्ण है. वृक्ष प्रकृति को संतुलित रखती है. मौके पर डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम ने कहा कि बगैर वृक्ष के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. विश्व की बड़ी समस्या आज ग्लोबल वार्मिंग है. इससे निजात के लिए पौधारोपण जरूरी है. वृक्ष नहीं रहा तो मानव जीवन भी मुश्किल होगा. मौके पर कई न्यायिक अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658475&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : फंदे से झूल कर युवक ने दी जान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही