डीसी ने सभी को मतदान करने की दिलाई शपथ Giridih : आगामी गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा और गांडे विधानसभा उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर स्विफ्ट कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के तत्वाधान में रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया गया. इस दौरान आम और खास ने शहर की दौड़ लगायी. लोगों ने झंडा मैदान से दौड़ना शुरू किया और शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर फिर से झंडा मैदान पहुंचे. इस दौरान सरकारी विभागों के कर्मचारियों, पुलिस जवानों और स्कूली बच्चों ने जिलावासियों से मतदान करने की अपील की और नारे लगाये. स्कूली छात्र-छात्राओं ने वैसे लोगों से खास अपील की, जो मतदान के दिन को अवकाश का दिन समझते हैं. कहा कि मतदान को अवकाश का दिन ना समझे, यह दिन राष्ट्र का भाग्य बदलने वाला होता है. घर से बाहर निकलकर अपना बहुमूल्य वोट जरूर दें. मतदान के दौरान धर्म, जाति से प्रभावित न हो और समझदारी से मतदान करें.
गिरिडीह : शत प्रतिशत मतदान को लेकर आम और खास ने लगायी दौड़
Last Updated: Apr 25, 2024 12:00 AM (IST)