Search

 
 
 

गिरिडीह : अंतर्राज्यीय जुडो प्रतियोगिता में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का उम्दा प्रदर्शन

 
कई विद्यार्थियों ने जुडो प्रतियोगिता में बटोरे पदक
Giridih : रामगढ में झारखण्ड़ जुडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतर्राज्यीय जुडो प्रतियोगिता में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का जलवा छाया रहा। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के विद्यार्थियों ने भाग लिया था. इस प्रतियोगिता में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की अष्टम वर्ग की छात्रा खुशाली ने रजत पदक, जबकि अजमल आलम वर्ग नवम, प्रियांशु कुमार वर्ग सप्तम, आशीष कुमार वर्ग तृतीय व कुंदन महतो वर्ग पंचम ने कस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया. इस मौके पर स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे छात्र-छात्राएं ने न सिर्फ खुद को, बल्कि हमारे स्कूल और झारखंड राज्य का नाम ऊंचा किया है. उनका यह प्रदर्शन हमारे गर्व का कारण है और हम सभी उन्हें उनके संघर्ष में सफलता प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हैं. प्राचार्या नीता दास ने भी प्रार्थना सभा में विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने इस प्रतियोगिता में अपने दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर साबित किया कि उनका नाम न केवल शिक्षा में, बल्कि खेल में भी महत्वपूर्ण स्थान है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=730545&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिंद्रा कोचिंग में लगा ब्लड डोनेशन कैम्प [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही