Search

 
 
 

गिरिडीह : विशेष मध्यस्थता अभियान में 16 मामलों का निष्पादन

 

कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कर रहे थे नेतृत्व

Giridih. : उच्च न्यायालय रांची के निर्देशानुसार कुटुंब न्यायालय व अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय में लंबित पारिवारिक मामलों के निष्पादन के लिए आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्था अभियान का 15 सितंबर को समापन हो गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने बताया कि इस विशेष मध्यस्था अभियान में प्रशिक्षित मध्यस्थों को प्रतिनियुक्त किया गया था. इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अरविंद कुमार पांडेय व अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अभियान में दोनों पक्षों की सहमति से 16 वादों का निष्पादन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यायालय के अधिवक्ता गण, न्यायालय के कर्मचारी गण, पारा लीगल वालंटियर व पक्षकारों की सराहनीय भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/bokaro-two-trucks-collided-on-gawai-river-bridge-of-nh-32-jam-for-two-and-a-half-hours/">यह

भी पढ़ें:  बोकारो : एनएच 32 के गवई नदी पुल पर 2 ट्रकों में टक्कर, ढाई घंटे लगा जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही