Search

 
 
 

गिरिडीह : विशेष मध्यस्थता अभियान में 17 मामलों का निष्पादन

 
12 से 16 जून तक चलाया गया विशेष अभियान
Giridih : व्यवहार न्यायालय में 12 से 16 जून तक चले विशेष मध्यस्थता अभियान में 17 मामलों का निष्पादन किया गया. उच्च न्यायालय के निर्देश पर कुटुंब न्यायालय व अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय में लंबित पारिवारिक मामलों के लिए विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने बताया कि इस अभियान में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा किया गया. पांच दिवसीय अभियान के लिए प्रशिक्षित मध्यस्थों को प्रतिनियुक्त किया गया था. विशेष अभियान की सफलता में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे व अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता, न्यायालय के कर्मचारी, पैरा लीगल वालंटियर लगे रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=670709&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी : पुत्र ने पिता और मां को लाठी से पीटकर किया घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही