Search

गिरिडीह : मासिक लोक अदालत में 28 मामलों का निष्पादन

Giridih : शनिवार 29 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 28 मामलों का निष्पादन किया गया. लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक वाद के 27 मामले और चेक बाउंस के एक मामले शामिल हैं. इस दौरान 1.90 लाख रूपये की राशि संबंधित विभाग व पक्षकारों को प्राप्त हुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने बताया कि झालसा के निर्देश पर आयोजित मासिक लोक अदालत में अपराधिक मामले, सिविल वाद, बिजली, उत्पाद और टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाता है. लोक अदालत के सफल संचालन के लिए 6 पीठो का गठन किया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारी, विभिन्न विभागीय अधिकारी व अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/village-grand-kalash-yatra-taken-out-for-pran-pratishtha-rudra-mahayagya/">यह

भी पढ़ें : गावां : प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp