Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मासिक लोक अदालत में 35 मामलों का निष्पादन

Giridih : रांची झालसा के निर्देश पर तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में 28 जनवरी को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मासिक लोक अदालत में 35 मामलों का निष्पादन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने कहा कि लोक अदालत के संचालन के लिए कुल-7 पीठों का गठन किया गया था. आपराधिक वाद के 27 मामले, पारिवारिक विवाद के 1 मामले, चेक बाउंस के 2 मामले, टेलीफोन के 5 मामले समेत कुल 35 मामलों का निष्पादन किया गया. 2 लाख 60 हजार रुपए की वसूली हुई. लोक अदालत में लंबित सुलहनीय आपराधिक मामले, सिविल वाद, क्लेम वाद, एनआई एक्ट, बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाता है. मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, पारा लीगल वालंटियर्स मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=538082&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 21 फरवरी को ढ़िबरा बेचने समाहरणालय कूच करेंगे बाबूलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही