Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सरकारी तालाब की खुदाई में धमाके से थर्राया इलाका, झामुमो नेता सहित दो गिरफ़्तार

Giridih : पचंबा थाना पुलिस ने सोमवार 1 मई को अवैध विस्फोटक से सरकारी तालाब खोदने के आरोप में झामुमो नेता सह करहरबारी के पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पूर्व मुखिया को विस्फोटक सप्लाई करने वाला व्यक्ति भी फरार बताया जा रहा है.

            धमाके से थर्राया आधा किलोमीटर का इलाका

जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर तालाब बनाने के लिए विस्फोटक से गड्ढ़ा किया जा रहा था, वहां से न्यू समाहरणालय भवन महज एक किमी दूर है. सोमवार को पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी के साथ विस्फोटक के आपूर्तिकर्ता मो.शमसेर ने जब विस्फोट किया, तो करीब आधा किमी का इलाका तेज़ आवाज़ से थर्रा उठा. भूकंप की आशंका में डरे सहमे ग्रामीण घर से बाहर निकल गए. ग्रामीणों को जब सच्चाई पता चली तो मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया. जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई. ग्रामीणों ने झामुमो नेता सह पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी और उसके साथी मुकेश राय, आदर्श रवानी, बबलू रवानी और अनूप रवानी पर मारपीट का आरोप लगाया है. [caption id="attachment_625071" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/VIPHOT-POLICE-300x195.jpg"

alt="" width="300" height="195" /> मारपीट में घायल ग्रामीण[/caption]

            उप मुखिया व ग्रामीणों के साथ की गई मारपीट

डीएसपी संजय राणा और पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है. पुलिस की माने तो सदर प्रखंड के महेशलुंडी के न्यू समाहरणालय भवन से महज एक किमी दूर करहरबारी गांव में झामुमो नेता सह पूर्व मुखिया सरकारी योजना के तहत पांच लाख की लागत से एक तालाब का निर्माण करा रहा था. इसी तालाब निर्माण को लेकर गड्डा करने के लिए कोलडीहा के मो.शमसेर को विस्फोटक पद्धार्थ के साथ बुलाया गया था. लेकिन धमाका इतना तेज़ था कि आसपास के कई घरों में जमीन से निकले छोटे-छोटे पत्थरों का टुकड़ा उड़ कर चला गया. इसी दौरान करहरबारी के उपमुखिया लखन चाधरी ने पूर्व मुखिया और आपूर्तिकर्ता को समझाने का प्रयास किया तो पूर्व मुखिया के इशारे पर गांव के ही मुकेश राय समेत उसके बेटे और कई रिश्तेदार पहुंच कर उपमुखिया लखन चाधरी और कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगे. यह">https://lagatar.in/giridih-mla-sudivya-sonu-paid-obeisance-at-jamamo-mata-temple/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक सुदिव्य सोनू ने जमामो माता मंदिर में माथा टेका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही