Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सदर अस्पताल में मनाया जाएगा नेत्रदान पखवाड़ा

Advertisement
Advertisement
Giridih : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी डॉ.उपेंद्र दास ने बताया गिरिडीह में भी नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा. जहां लोगों से नेत्रदान करने की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा. डॉ. दास ने बताया कि विकासशील देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं में दृष्टिहीनता एक बड़ी समस्या है. विश्व की लगभग 5 फ़ीसदी जनसंख्या कॉर्निया के कारण नेत्रहीन है. कहा कि मृत्यु के बाद नेत्रदान से कॉर्निया रहित अंधा व्यक्ति फिर से देख सकता है. पर जागरूकता के अभाव में लोग नेत्रदान करने में हिचकते हैं. उन्होंने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप या अस्थमा से पीड़ित रोगी भी अपनी आंखें दान कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि एड्स, हेपेटाइटिस बी व सी और मलेरिया जैसे रोगों से पीड़ित व्यक्ति नेत्रदान नहीं कर सकता है. नेत्रदान के लिए मौत के 1 घंटे के अंदर कॉर्निया को निकाल लिया जाता है. पर ज्यादा से ज्यादा 6 से 8 घंटे तक कार्निया को निकाल लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा की गिरिडीह में अब तक कुल 10 लोगों ने नेत्रदान के लिए निबंधन कराया है. कहां की पखवाड़े के दौरान यह संख्या अभी और बढ़ेगी. यह">https://lagatar.in/giridih-insurance-employees-association-organized-health-checkup-camp/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ ने किया हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही