Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : परवान पर जिला कांग्रेस में गुटबाज़ी, अपने-अपने खेमों में बंटे नेताजी

Giridih : गिरिडीह में कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं. लेकिन नई कमेटी गठन के बाद पार्टी में अंतर्कलह नई लेवल पर बपहुंच चुकी है. धनंजय सिंह को जिलाध्यक्ष का कमान सौंपने और जिला अध्यक्ष के अन्य दावेदारों को प्रदेश व अन्य कमेटी में एडजस्ट कर आलाकमान ने यह समझ लिया कि अब जिला कांग्रेस में सब कुछ ठीक है. पर हालात पहले से बदतर हो गए है.

           खेमों में मनाया कर्नाटक जीत का जश्न

बीते 13 मई को कर्नाटका में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जश्न के दौरान भी गिरिडीह कांग्रेस तीन खेमों में बंटी दिखी. टावर चौक पर जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह का खेमा तो मौलाना आजाद चौक पर पार्टी के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा का कुनबा आतिशबाज़ी करता दिखा. तो युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हसनैन अली अपने समर्थकों के साथ अलग जुलूस निकालते दिखे. [caption id="attachment_638382" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CONGRESS-VIJAY-JULUSH-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर समर्थको के साथ जश्न मनाते अजय सिन्हा[/caption] प्रदेश सचिव अजय सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक में मिली जीत के बाद जिलाध्यक्ष की ओर से किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई. कहा कि राजनीति करनी है तो बड़ी जीत पर भी कैसे चुप रह जा सकता है. फिलहाल जिला अध्यक्ष ने इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. गौरतलब है कि पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा के कार्यकाल में फरमान की अनदेखी का चलन था, और अब हर स्तर पर अपनी ताकत दिखाने की परंपरा चल पड़ी है. कांग्रेसियों की खेमेबाज़ी की झलक पूर्व विधायक चंद्रिका महथा को पार्टी में शामिल कराने को लेकर भी दिखी थी. नगर भवन में आयोजित बड़े समारोह में पूर्व विधायक को शामिल कराने की सारी तैयारी कर ली गई थी, पूर्व विधायक समारोह में पहुंच भी चुके थे. लेकिन, पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अंतिम क्षणों में पूर्व विधायक की कांग्रेस में एंट्री पर रोक लगा दी थी. जिलाध्यक्ष की अदूरदर्शिता के कारण कांग्रेस के हाथ से पूर्व विधायक फिसल गए. यह">https://lagatar.in/giridih-mixed-effect-of-naxalite-arrest-operation-of-long-distance-vehicles-affected/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नक्सली बंदी का दिखा मिला जुला असर, लंबी दूरी की वाहनों का परिचालन प्रभावित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही