Search

 
 
 

गिरिडीह : नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ भारी मात्रा में शराब जब्त

 
Bagodar (Giridih) : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के विवेक नगर में लंबे समय से चल रहे नकली शराब बनाने के धंधे का खुलासा हुआ है. बताया जाता है कि विवेक नगर निवासी बासुदेव साव का पुत्र नंदू साव बगोदर सरिया रोड के हथिया पत्थर के पास नवनिर्मित दो मंजिला मकान में नकली शराब बनाने का कारोबार करता था. इसकी सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद 09 जून की देर शाम एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस छापामारी करने पहुंची. इसकी भनक लगते ही कारोबारी परिवार घर से फरार हो गया. बताया जाता है कि उसके एक महिला रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ा है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. छापेमारी के दौरान 20 बोरी खाली शराब की बोतल व 350ml का करीब पांच पेटी नकली शराब को जब्त किया गया. वहीं नकली शराब के रैपर के अलावा अन्य सामग्री भी जब्त की गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663765&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : तुइयो पंचायत में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही